Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण गर्मी में चलती वेगनआर में लगी आग, दंपती की सूझबूझ से बची जान

On: May 12, 2025 6:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Jamtada: जिले के निलदहा गांव में सोमवार को भीषण गर्मी ने एक बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। चलती वेगनआर कार में अचानक आग लग गई, लेकिन कार में सवार दंपती समय रहते बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई।

घटना उस वक्त घटी जब गांव निवासी जॉन हेंब्रम अपनी पत्नी को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के डाबर मोड़ स्थित एक डॉक्टर के पास लेकर जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार से धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, कार में आग की लपटें उठने लगीं। दोनों ने तुरंत गाड़ी रोककर बाहर छलांग लगाई, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रदीपा पंचायत के मुखिया देवीसन हांसदा मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक गर्मी और कार के इंजन में आई तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि कोई जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई।]

Also Read: कुमारधुबी रेलवे स्टेशन का DRM ने किया निरीक्षण, अव्यवस्था पर अधिकारियों को लगाई फटकार

इस घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में वाहनों की तकनीकी जांच, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और गर्मी के मौसम में वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

रिपोर्टर: रतन कुमार मंडल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

Leave a Comment