Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Hazaribagh सांसद Manish Jaiswal ने कोल इंडिया चेयरमैन से की मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं पर की विस्तृत चर्चा

On: December 17, 2025 1:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Hazaribagh: शुक्रवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कोलकाता स्थित कोल इंडिया के मुख्यालय पहुंचकर चेयरमैन पी.एम. प्रसाद से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की मांग की।

सांसद जायसवाल ने विशेष रूप से कोयला खनन क्षेत्रों में दुर्घटनाग्रस्त या अपंग हुए कामगारों के आश्रितों को शीघ्र मुआवजा और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कार्रवाई की बात उठाई। उन्होंने बताया कि इस विषय पर पहले से ही एक समिति के गठन का प्रावधान है, लेकिन समिति की अनुपस्थिति के कारण प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता नहीं मिल पा रही है। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु समिति के शीघ्र गठन की मांग की।

इसके साथ ही सांसद ने कोल कर्मियों के आवासों एवं आस-पास के क्षेत्रों में अवस्थापना विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कोयला परियोजना क्षेत्रों की दशा सुधारने और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधा देने के लिए सीसीएल के सीएसआर फंड से हाई मास्ट लाइट्स लगाने का भी सुझाव दिया।

हजारीबाग क्षेत्र की कई नई और बंद पड़ी कोल परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए सांसद ने अरगड्डा काजू बगान, आरा कुजू, पुंडी कुजू, केदला, के.के. कोलियरी, सौंदा डी और रजरप्पा-दामोदर जैसी प्रमुख परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया।

कोल इंडिया के चेयरमैन पी.एम. प्रसाद ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया जनहित और कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Also Read: कतरास बीसीसीएल क्षेत्र चार के केशवपुर हाउस कुम्हार बस्ती के दर्जनों परिवारों ने मांगा सुरक्षित पुनर्वास, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

इस मुलाकात को हजारीबाग क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे न केवल कामगारों के जीवन स्तर में सुधार होगा बल्कि स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment