Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग: मिशन ग्राउंड में छापेमारी, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार

---Advertisement---

हजारीबाग: हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मिशन ग्राउंड, इलिजाबेथ स्कूल के पास छापेमारी कर दो वाहनों से भारी मात्रा में अवैध ब्राउन शुगर बरामद की है। इस कार्रवाई में दो फोर व्हीलर वाहन, नकद रुपये और मोबाइल फोन के साथ कुल पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ा बाजार थाना को सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन (संख्या JH 02 AR 6716) और हुंडई i20 (संख्या DL 07 CM 8593) से कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से मिशन ग्राउंड आने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, श्री अमित आनंद (भा.पु.से.) के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने मौके पर पहुंचकर रणनीति के तहत पुलिस बल को आसपास छिपा दिया। कुछ देर बाद दोनों संदिग्ध वाहन स्थल पर पहुंचे और पाँच लोग आपस में लेन-देन करते दिखाई दिए। तभी पहले से तैनात पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान इनके पास से कुल 52.95 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹51,300 नगद, तीन मोबाइल फोन, और दोनों वाहन जब्त किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई:

  1. अंगलेश कुमार (37 वर्ष), निवासी – गिद्धौर, जिला चतरा

  2. संदीप कुमार (22 वर्ष), निवासी – गिद्धौर, जिला चतरा

  3. मो. रिजवान (36 वर्ष), निवासी – बड़ा बाजार, हजारीबाग

  4. इमरान खान उर्फ राजा (32 वर्ष), निवासी – हबीबी नगर, हजारीबाग

  5. शाहील खान उर्फ आलिम (22 वर्ष), निवासी – रहमत नगर, हजारीबाग

इस पूरे मामले में सदर थाना (बड़ा बाजार ओपी) में कांड संख्या 137/25 दिनांक 12.05.2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5) BNS 2023 एवं NDPS एक्ट की धारा 21(A)(B)/22(A)(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बरामद सामग्री का विवरण:

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी:

  1. श्री अमित आनंद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर

  2. पु.अ.नि. बिद्ध रजक, ओपी प्रभारी, बड़ा बाजार

  3. पु.अ.नि. राज बल्व, थाना प्रभारी, कटकमसांडी

  4. पु.अ.नि. सुधीर कुमार, बड़ा बाजार ओपी

  5. स.आ.नि. उपेंद्र सिंह, बड़ा बाजार ओपी

  6. आरक्षी अजीत कुमार (526), बड़ा बाजार ओपी

  7. SP ORT टीम

  8. रिजर्व गार्ड – कटकमसांडी एवं बड़ा बाजार ओपी

पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की सराहना की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

Leave a Comment