Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro News: बोकारो में नेक्सोन कार से भारी मात्रा में गांजा-शराब बरामद, दो गिरफ्तार

On: July 13, 2025 2:14 PM
Follow Us:
बोकारो में नेक्सोन कार से भारी मात्रा में गांजा-शराब बरामद, दो गिरफ्तार
---Advertisement---

Bokaro News: बोकारो पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एल.एच. एक व्यक्ति अपनी कार में भारी मात्रा में गांजा और शराब लेकर बेचने के लिए कॉलोनी से निकल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर डीएसपी श्री आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया.

छापामारी दल ने दुगल गेट के पास एक नेक्सोन कार (JH09AJ-6547) को रोककर तलाशी के दौरान कार से करीब 9 किलोग्राम गांजा और अवैध शराब की भारी खेप बरामद की गई। मौके से अनिल यादव (41 वर्ष), पिता दयानाथ सिंह, निवासी एलएच मोड़ सोनाटांड़ को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अनिल ने खुलासा किया कि गांजा मिथलेश यादव नामक व्यक्ति से प्राप्त हुआ था। उसकी निशानदेही पर चास थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभात कॉलोनी से मिथलेश यादव (38 वर्ष), पिता हुलास यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात मिथलेश की सूचना पर पिंकु उर्फ टिंकु उर्फ सुनील महतो के किराए के मकान से 9 किलोग्राम अतिरिक्त गांजा बरामद किया गया।

कुल जप्त सामानों में शामिल हैं: कुल 18 किलोग्राम गांजा, किंगफिशर बीयर – 103 बोतल,आईकोनिक व्हाइट व्हिस्की – 50 बोतल,बिलियम लॉसन व्हिस्की – 06 बोतल,ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की – 33 बोतल,नेक्सोन कार (JH09AJ-6547) दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन

गिरफ्तार अनिल यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है: कांड संख्या 57/24, 69/24 और 192/24 (धारा 272/273/290 भादवि एवं 47A उत्पाद अधिनियम के तहत) छापामारी दल में थाना प्रभारी बीएस सिटी सुदामा कुमार दास, चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, पिंडराजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन सहित कुल 16 पुलिसकर्मी इस कार्रवाई में शामिल थे।

Also Read: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक, साइबर थाना में दर्ज हुई शिकायत

इस संबंध में बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 142/25, दिनांक 12.07.25, धारा 20B(ii)B/25 NDPS Act एवं 47A Excise Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अमरनाथ पोद्दार, बोकारो

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment