Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विशिल की आवाज के साथ अवैध माइनिंग की भराई, बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र में चला अभियान

बीसीसीएल
---Advertisement---

Baghmara: बीसीसीएल (B.C.C.L) के गोविंदपुर क्षेत्र स्थित महेशपुर कोलियरी अंतर्गत वर्षों से चल रहे अवैध कोयला खनन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को सीआईएसएफ (CISF), स्थानीय मधुबन पुलिस और कोलियरी प्रबंधन की संयुक्त टीम ने एक पुराने अवैध सुरंग की पहचान कर उसे पूरी तरह मिट्टी से भर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह अवैध सुरंग लगभग पांच दशक पुरानी बंद पड़ी माइनिंग साइट में बनाई गई थी, जहां से गुपचुप तरीके से कोयले की निकासी की जा रही थी। बीसीसीएल अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि इस सुरंग से कोयला चोरी किया जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने सबसे पहले यह सुनिश्चित करने के लिए सुरंग के मुहाने से आवाज लगाई – “कोई है? बाहर निकलो।” इसके साथ-साथ चेतावनी स्वरूप विशिल भी बजाई गई।

घंटों की खोजबीन के बाद जब सुरंग से कोई भी गतिविधि अथवा आवाज नहीं मिली, तब अधिकारियों ने यह मान लिया कि अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से अवैध सुरंग को पूरी तरह मिट्टी से बंद कर दिया गया।

महेशपुर कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि, “हमें सूचना मिली थी कि पुराने माइनिंग क्षेत्र में अवैध तरीके से कोयला निकाला जा रहा है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरंग की भराई कर दी गई है। इस प्रकार की गतिविधियों पर हमारी लगातार नजर बनी हुई है और भविष्य में भी अवैध माइनिंग पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Also Read: धनबाद में चौकीदार बहाली की दूसरी लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

इस अभियान से स्थानीय लोगों में भी यह संदेश गया है कि अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

रिपोर्ट: विजय कुमार 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment