Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पटना की जेशिफर बनीं मिस पटना 2025, एफबीबी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में दिखा प्रतिभाओं का जलवा

---Advertisement---

Patna: शहर के एक निजी होटल में आयोजित एफबीबी ग्लोबल इंडिया के तत्वावधान में एक भव्य ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें पटना की जेशिफर राय ने मिस पटना 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने हुनर और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में मिस्टर बेतिया 2025 के लिए कृति आजाद और मिस बेतिया 2025 के लिए ज्योति कुमारी को चयनित किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में बेतिया, मोतिहारी, गया, पटना, दरभंगा और सिवान जिलों से कुल 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की जानकारी एफबीबी ग्लोबल इंडिया के संस्थापक नामया श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। विजेता बनीं जेशिफर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह वर्तमान में मॉडलिंग कर रही हैं और भविष्य में फिल्मी दुनिया में कदम रखने की ख्वाहिश रखती हैं।

ब्यूटी शो को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन स्थल पर माहौल बेहद उत्साहित और रंगीन नजर आया। इस खास मौके पर एमएलसी अफाक अहमद, एसडीपीओ सदर विवेक दीप और मेयर गरिमा देवी सिकारिया समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Also Read: बोकारो व गोमिया में आज होगा युद्ध जैसी स्थिति का मॉक ड्रिल, दोपहर 4 बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन

प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति द्वारा इसे हर साल आयोजित करने की योजना की भी घोषणा की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment