Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बोकारो व गोमिया में आज होगा युद्ध जैसी स्थिति का मॉक ड्रिल, दोपहर 4 बजे बजेगा हवाई हमले का सायरन

---Advertisement---

Bokaro: केंद्र सरकार के निर्देशानुसार आज देशभर के 244 चिन्हित जिलों में युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत झारखंड के बोकारो जिले के दो प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों — बोकारो स्टील प्लांट और गोमिया स्थित इंडियन एक्सप्लोसिव लिमिटेड (IEL) प्लांट — में भी यह अभ्यास आयोजित किया जाएगा।

उपायुक्त विजया जाधव ने जानकारी दी कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य मिसाइल या हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों में आम जनता की त्वरित प्रतिक्रिया तथा प्रशासन की तैयारी की जांच करना है। मॉक ड्रिल में वास्तविक आपदा जैसा माहौल बनाया जाएगा जिसमें हवाई हमले का सायरन, बिजली कटौती (ब्लैकआउट), निकासी, राहत व बचाव कार्य और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता शामिल होगी।

मॉक ड्रिल का विस्तृत कार्यक्रम:

जनता से विशेष अपील:

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मॉक ड्रिल एक अभ्यास है और वास्तविक आपदा नहीं। अतः किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बचें। दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक अपने घर या कार्यस्थल पर सुरक्षित रहें और प्रशासन का सहयोग करें।

इस अभ्यास में जिला प्रशासन के साथ-साथ सिविल डिफेंस वार्डन, होम गार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे। सभी प्रतिभागियों को पहले से प्रशिक्षण दिया गया है ताकि ड्रिल प्रभावी और वास्तविक जैसी लग सके।

Also Read: जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

उपायुक्त ने कहा कि इस मॉक ड्रिल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और नागरिक एकजुट होकर त्वरित और प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment