Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लातेहार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ फिर एक बड़ी सफलता, आठ आईईडी बम निष्क्रिय, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

---Advertisement---

Latehar: लातेहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नेतरहाट थाना क्षेत्र के तुतापानी जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आठ केन आईईडी बमों को बरामद कर उन्हें सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। साथ ही अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और दैनिक उपयोग के सामान भी बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में लगातार सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 26 मई को ग्राम चोरहा टोला, नीचे दौना (नेतरहाट थाना क्षेत्र) में पुलिस और भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पाँच लाख का इनामी नक्सली सबजोनल कमांडर मनीष यादव उर्फ मनीष जी मारा गया था, वहीं दस लाख का इनामी जोनल कमांडर कुंदन जी उर्फ सुधीर सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ा था।

मुठभेड़ के बाद से क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और घेराबंदी अभियान तेज कर दी गई थी। इसी क्रम में आज तुतापानी के जंगलों में आठ आईईडी बम (प्रत्येक 0.5 किलोग्राम) मिले जिन्हें सीआरपीएफ 11 बटालियन की बीडीडीएस टीम ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

बरामद सामानों में शामिल हैं:

आज के सर्च ऑपरेशन में मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार, गारू थाना प्रभारी पारसमणि, आईआरबी सैट-147, मनिका थाना के सशस्त्र बल, एसएसबी की 32वीं बटालियन तथा सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Also Read: कोडरमा को मिला नया उपायुक्त, श्री ऋतुराज ने संभाला पदभार

पुलिस की इस कार्रवाई से नक्सली संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट: रूपेश अग्रवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

Leave a Comment