Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand Red Alert : मौसम विभाग ने पूरे झारखंड के लिए जारी किया अलर्ट

On: April 14, 2025 7:00 PM
Follow Us:
मौसम विभाग ने पूरे झारखंड के लिए जारी किया अलर्ट
---Advertisement---

Jharkhand Red Alert : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है। कुछ राज्यों में लू चलने के आसार हैं, तो कुछ जगहों पर बारिश और तूफान का खतरा है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा

आईएमडी के अनुसार 13 से 18 अप्रैल के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। अप्रैल से जून 2025 तक देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है।

वहीं, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। अप्रैल के मध्य तक दिल्ली में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो अब तक के रिकॉर्ड को भी पार कर सकता है।

धनबाद में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना

पिछले 24 घंटों में रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज और धनबाद जैसे जिलों में अच्छी बारिश हुई। धनबाद जिले में अच्छी बारिश हुई हैं जिससे इलाके का मौसम काफी सुहाना हो गया। इस बदलाव के कारण तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने पूरे झारखंड के लिए अलर्ट जारी किया है. सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने की बातें कही गयी है. मौसम विभाग के मुताबिक ये बदलाव बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत में बने वायविक परिस्थितियों के कारण हो रहा है. झारखंड के 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read : JMM के 13वें केंद्रीय सम्मेलन में शामिल हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बिहार से ओडिशा होते हुए झारखंड तक फैले ट्रफ लाइन के कारण पूरे प्रदेश में बादल छाये रहेंगे. दोपहर बाद से मौसम बदलेगा और तेज बारिश होगी. झारखंड के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों के लिए 14 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट और पश्चिमी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment