Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मानसून में पतरातू-पिठौरिया घाटी बनी पर्यटकों के लिए वरदान

पतरातू-पिठौरिया घाटी
---Advertisement---

Jharkhand Tourist Place: झारखंड की प्रसिद्ध पतरातू-पिठौरिया घाटी इस मानसून सीजन में पर्यटकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच यहां हरियाली, ठंडी हवाएं और बादलों की ओट में लिपटी घाटी लोगों को अपनी ओर खींच रही है।

देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने आ रहे हैं। घाटी की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बहती हल्की फुहार और मानसूनी धुंध ने इस क्षेत्र को एक अद्भुत पर्यटन स्थल में बदल दिया है।

Also Read: आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा हक, हाईकोर्ट ने कहा– कम वेतन देना गैरकानूनी

इस मौसम में घाटी में बंदरों की संख्या भी बढ़ गई है, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कई पर्यटक इन बंदरों के साथ मस्ती करते दिखे — कोई उन्हें खाना खिला रहा था तो कोई उनके साथ सेल्फी ले रहा था। पर्यटक अपने साथ विशेष रूप से बंदरों के लिए फल और अन्य खाद्य सामग्री भी लेकर आ रहे हैं।

टीवी 45 संवाददाता ने जब घाटी में पर्यटकों से बात की, तो अधिकतर लोगों ने यही कहा कि “पतरातू-पिठौरिया घाटी शिमला और नैनीताल जैसी ठंडी और खूबसूरत लगती है। यहाँ का वातावरण बेहद शांत और सुकूनदायक है।”

पिछले कुछ वर्षों में यह घाटी मानसून टूरिज्म का बड़ा केंद्र बनकर उभरी है, और स्थानीय प्रशासन से भी उम्मीद है कि पर्यटकों की सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा और बेहतर किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment