Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा हक, हाईकोर्ट ने कहा– कम वेतन देना गैरकानूनी

झारखंड हाईकोर्ट
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के पक्ष में एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाले कर्मियों को भी नियमित कर्मचारियों के समान न्यूनतम वेतन दिया जाए।

यह फैसला न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने उस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया, जिसे बिमल कुमार ठाकुर नामक कर्मी ने दायर किया था। याचिकाकर्ता का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता सौरभ शेखर ने बताया कि पहले सरकार ने बिमल को दैनिक वेतनभोगी के तौर पर नियुक्त किया था, लेकिन बाद में उसे एक ठेकेदार के तहत आउटसोर्सिंग पर भेज दिया गया।

Also Read: Dhanbad में चल रहा वाहन जांच अभियान बना मिसाल, SSP प्रभात कुमार की कार्यशैली की सराहना

राज्य सरकार की ओर से अदालत में तर्क दिया गया कि चूंकि नियुक्ति ठेकेदार द्वारा की गई है, इसलिए राज्य की कोई सीधी भूमिका नहीं है। सरकार ने यह भी कहा कि “न्यूनतम वेतन केवल दैनिक वेतनभोगियों के लिए है, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नहीं।”

हालांकि, हाईकोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया और कहा कि नियम के अनुसार कम वेतन देना गैरकानूनी है। अदालत ने आठ सप्ताह के भीतर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

यह फैसला राज्य के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है, जो लंबे समय से समान काम के लिए समान वेतन की मांग कर रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment