Sunday, July 27, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTV45 NewsLatehar News: रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर लगी वाहनों की कतार, जानिए पूरी...

Latehar News: रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर लगी वाहनों की कतार, जानिए पूरी खबर

Latehar News: लातेहार के पारंपरिक पड़हा स्वशासन व्यवस्था ने बुधवार को दस सूत्री मांगों को लेकर रांची डालटनगंज मुख्य मार्ग पर एनएच 39 पर उदयपुरा के पास सड़क जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

रांची डाल्टनगंज सड़क जाम के कारण यात्रियों को इस गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ छोटे-बड़े वाहन ग्रामीण इलाकों की सड़कों से होकर यात्रा करने को मजबूर हैं। गौरतलब है कि विभिन्न आदिवासी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर आज झारखंड बंद का आह्वान किया है।

इस सिलसिले में रांची डाल्टनगंज सड़क जाम कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जाम में शामिल लोग नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच लातेहार के पुलिस अधीक्षक को सड़क जाम के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी की जानकारी दे दी गई है।

Also Read: IPL 2025 Final News: 17 साल बाद आरसीबी बनी IPL चैंपियन…फाइनल में हार गई पंजाब किंग्स

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments