Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद की दो सरकारी दुकानों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

धनबाद की दो सरकारी दुकानों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद
---Advertisement---

Dhanbad News: रांची उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को धनबाद की दो सरकारी शराब दुकानों में छापेमारी कर नकली शराब बिक्री का भंडाफोड़ किया. यह छापेमारी 8 लेन रोड पर मेमको मोड़ और गोल बिल्डिंग के पास स्थित दुकानों में की गई. यहां 450 बोतल नकली शराब मिलीं। जब्त शराब में लोकप्रिय ब्रांडों की छोटी और बड़ी बोतलें शामिल हैं। इन्हें मुद्रित एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था। मेमको मोड़ दुकान से 217 बोतल और गोल बिल्डिंग दुकान से 233 बोतल नकली शराब बरामद की गयी.

सरकारी दुकानों पर एमआरपी से अधिक रेट पर शराब की बिक्री और नकली शराब की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए शासन स्तर से पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य नकली शराब की बिक्री को रोकना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित शराब उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में गुरुवार को उत्पाद विभाग के आयुक्त के निर्देशानुसार गठित जांच टीम रांची मुख्यालय से धनबाद पहुंची, जहां शिकायत के आलोक में धनबाद की दो सरकारी शराब दुकानों में एक साथ छापेमारी की. नकली शराब बेचने और एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने को लेकर सरायढेला थाना क्षेत्र और बरवाअड्डा क्षेत्र स्थित दोनों दुकानों की जांच की गयी. जांच के दौरान दोनों सरकारी शराब दुकानों से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की गई.

टीम का नेतृत्व कर रहे अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि धनबाद की दो सरकारी शराब दुकानों में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत ईएबी को मिली थी. जिसके बाद टीम धनबाद पहुंची. छापेमारी उपायुक्त धनबाद द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं उत्पाद विभाग धनबाद के साथ की गयी.

Also Read: Motihari News: मोतिहारी में EOU की छापेमारी से हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment