Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बड़कागांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह आरोपी भेजे गए जेल

On: May 19, 2025 8:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Hazaribagh: बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शनिवार को बड़कागांव सूर्य मंदिर के समीप हरधरा बागी में स्थित राधा मोहन इन होटल में छापेमारी की गई। यह कार्रवाई एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में की गई।

add

पुलिस ने मौके से बड़कागांव के दो स्थानीय युवकों के साथ एक पश्चिम बंगाल और एक रांची की युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। साथ ही रामगढ़ निवासी एक दलाल और होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद सभी छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, होटल पिछले दो वर्षों से संचालित हो रहा था और इसके खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें दर्ज करवाई थीं। ग्रामीणों को संदेह था कि होटल में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं, लेकिन ठोस सबूत न मिलने के कारण अब तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई थी।

Also Read: जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह सह उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन

एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने ऐसे संभावित ठिकानों पर छापेमारी की योजना तैयार कर ली है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे गोरखधंधे में शामिल सभी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन , उपायुक्त ने कहा - यह पहली और आखिरी घटना नहीं है

ओबी डंप (OB dump) के खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन , उपायुक्त ने कहा – यह पहली और आखिरी घटना नहीं है

कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का धमकी भरा कॉल , व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांगी फिरौती

कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का धमकी भरा कॉल , व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांगी फिरौती

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प - तड़प कर तोड़ा दम

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प – तड़प कर तोड़ा दम

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली , पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

ड्यूटी में तैनात बीसीसीएल कर्मी (BCCL employee ) को लगी गोली ,पंप हाउस में केबल लूटने आए चोरों ने मारी गोली

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

CID की आठ घंटे की पूछताछ के बाद RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, नय डायरेक्टर (Director) बने डॉ. डी.के. सिन्हा

'दो बूंद जिंदगी की' की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

‘दो बूंद जिंदगी की’ की नारो से गुंजा झारखंड, पोलियो (polio) मुक्त बनाने को लेकर उठाया जा रहा है सराहनिए कदम

Leave a Comment