Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jharkhand Monsoon Session 2025: झारखंड विधानसभा में करोड़ों का अनुपूरक बजट पेश…

झारखंड विधानसभा में करोड़ों का अनुपूरक बजट पेश...
---Advertisement---

Jharkhand Monsoon Session 2025: झारखंड विधानसभा का अनुपूरक मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया हैं. मानसून सत्र के पहले दिन राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4,296 करोड़ 62 लाख रुपये का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश किया.

इसके बाद सदन में शोक प्रस्ताव लाया गया और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन, राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह और पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक समेत कई दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गयी.

वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने दिवंगत नेताओं और शख्सियतों को याद किया. प्रदीप यादव ने सदन से विशेष प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजने की मांग की. जिसमें गुरुजी ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की अनुशंसा करने की बात कही.

इस मांग का माले विधायक अरूप चटर्जी, कांग्रेस विधायक निर्मल महतो और JLKM विधायक जयराम महतो ने भी समर्थन किया.इसके अलावा विधानसभा परिसर और झारखंड के विभिन्न स्थानों पर गुरुजी और अन्य झारखंड आंदोलनकारी नेताओं की प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की गयी.

Also Read: ED Action: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज समेत 7 के खिलाफ चार्जशीट

पहले दिन की कार्यवाही के बाद विधानसभा सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. आगामी तीन कार्य दिवसों में अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. राज्य में हो रही अत्यधिक बारिश और सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 प्रोजेक्ट जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से बदली श्रीमती मोती पिंगुवा की जिंदगी

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

पश्चिमी सिंहभूम: जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

Leave a Comment