Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Swachh Bharat Diwas: IIT ISM में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन

स्वच्छ भारत दिवस 2025: IIT ISM में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन
---Advertisement---

Swachh Bharat Diwas: महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को आईआईटी आईएसएम धनबाद में स्वच्छ भारत दिवस (Swachh Bharat Diwas) मनाया गया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चला स्वच्छता ही सेवा अभियान ओवल गार्डन परिसर में संपन्न हुआ।

आईआईटी आईएसएम के उप निदेशक प्रोफेसर धीरज कुमार ने कहा कि Swachh Bharat Diwas अभियान का उद्देश्य परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह समाज को अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश भी देता है।

प्रोफेसर धीरज कुमार ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और आस-पास सफाई बनाए रखें तथा आईआईटी परिसर में चल रहे स्वच्छता अभियानों से प्रेरणा लें। संस्थान ने दो सप्ताह का अभियान चलाया, जिसमें परिसर के अंदर और बाहर स्वच्छता अभियान शामिल थे। स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और एक जागरूकता रैली भी निकाली गई।

Also Read: New Delhi: पीएम मोदी ने बिहार को दी 19 केंद्रीय विद्यालयों की सौगात, जानें किन शहरों में बनेंगे

इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन गांधी जयंती पर स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संदेश देकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment