Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हजारीबाग में बस चालकों की मनमानी चरम पर, रंगदारी और धमकी से सहमे यात्री

---Advertisement---

Hazaribagh: हजारीबाग शहर में इन दिनों बस चालकों और संचालकों की मनमानी और गुंडागर्दी आम बात हो गई है। शहर के पुराने और नए बस स्टैंड पर दिनदहाड़े अवैध बसों का संचालन किया जा रहा है, वह भी बिना किसी परमिट के। बिहार और झारखंड की दर्जनों बसें विदाउट परमिट धड़ल्ले से सवारियों को भरती हैं और जब तक बसें पूरी तरह भर नहीं जातीं, तब तक उन्हें चलाया नहीं जाता। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे चिंता की बात यह है कि जो यात्री या स्थानीय लोग इस मनमानी का विरोध करते हैं, उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और यहां तक कि मर्डर की धमकी तक दी जाती है। यह सब कुछ बस ड्राइवर और कंडक्टर, अपने संचालकों के इशारे पर खुलेआम कर रहे हैं।

शहर के दोनों प्रमुख बस स्टैंड — पुराना बस स्टैंड और नया बस स्टैंड — पर अव्यवस्था का आलम यह है कि जहां-तहां बसों को पार्क कर दिया जाता है, जिससे ट्रैफिक बाधित होता है और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस पूरे मामले पर जब उत्तरी छोटा नागपुर क्षेत्र के प्रादेशिक परिवहन पदाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा:”हमने इस संबंध में कई शिकायतें प्राप्त की हैं। बिना परमिट चल रही बसों और अवैध वसूली के मामलों की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम जल्द ही विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध संचालन पर रोक लगाएंगे। यात्री असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

Also Read: बोकारो में अवैध कोयला भंडारण का भंडाफोड़, 70 टन कोयला जब्त

स्थानीय प्रशासन की चुप्पी और पुलिस की निष्क्रियता के कारण बस चालकों की हिम्मत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। आम जनता प्रशासन से अपेक्षा कर रही है कि जल्द से जल्द इस स्थिति पर लगाम लगाई जाए और हजारीबाग को इस तरह की अराजकता से मुक्त किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment