Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Deoghar में त्रिकुट पहाड़ के पास स्थापित होगी देश की चौथी 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा

Deoghar
---Advertisement---

Deoghar: शनिवार को सेवा फाउंडेशन की ओर से त्रिकुट पहाड़ के पास तीरनगर गांव में “मंगलधाम” के निर्माण और 108 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया।

यह देश की चौथी ऐसी प्रतिमा होगी, इससे पहले गुजरात, रामेश्वरम और हिमाचल प्रदेश में 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं। अगले दो वर्षों में त्रिकुट पहाड़ के पास यह प्रतिमा बनकर तैयार हो जाएगी।

भूमि पूजन समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार और आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भाग लिया। उन्होंने सेवा फाउंडेशन और हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

दिव्य प्रेम मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदीप भैया जी महाराज की तपस्या और वनवासी जीवन से प्रेरित सेवा भावना का यह प्रतिफल है। यह मंगलधाम पूरे क्षेत्र में अपनी भव्यता और दिव्यता से नई पहचान बनाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ, 108 हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, हवन और संगीतमय हनुमान आराधना की गई।

प्रदीप भैया: सेवा ही जीवन का उद्देश्य

प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज अपने संबोधन में भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि सेवा ही परम धर्म है, जैसा कि हनुमान जी ने श्रीराम की सेवा करते हुए सिद्ध किया। उसी भावना से यह कार्य भी संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि बचपन में उनके पिता का निधन हो गया था और विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के बाद से दत्तात्रेय होसबाले उनके मार्गदर्शक बने रहे।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने संन्यास लिया था, उस समय भी दत्तात्रेय होसबाले उनके साथ थे और अब इस ऐतिहासिक भूमि पूजन में भी उनकी उपस्थिति प्रेरणादायक रही। कार्यक्रम की सफलता में सभी के योगदान को उन्होंने धन्यवाद दिया।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment