Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, एशिया कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज

भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, एशिया कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज
---Advertisement---

India vs Pakistan Match: एशिया कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभागों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने मैच में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा और 25 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर मात्र 127 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की और पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर जीत हासिल की।

एक बार फिर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को तेज़ और ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले छह ओवरों में विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया, जिससे लक्ष्य आसान हो गया। बाद में शिवम दुबे और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और संयम से खेलते हुए मैच को अंत तक लेकर गए। सूर्यकुमार ने एक शानदार छक्का लगाकर जीत की औपचारिकता पूरी की।

Also Read: पूर्णिया में आज प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी रैली, सीमांचल को मिलेंगी विकास की सौगातें

हालांकि मैच के बाद एक दिलचस्प दृश्य यह देखने को मिला कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इस व्यवहार की वजह को लेकर चर्चाएं तेज हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है।

भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है और टीम अब सेमीफाइनल की ओर मज़बूती से बढ़ रही है। भारतीय टीम के आत्मविश्वास और लय को देखते हुए फैंस को अब ट्रॉफी की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा! पत्नी और उसके कथित प्रेमी की टांगी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस, झारखंड स्थापना दिवस पर सेवा और समर्पण का दिया संदेश

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे, सरकारी उदासीनता से नहीं मिल पा रही पहचान

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न, चार दिनों तक भक्तिमय रहा माहौल

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में दौड़ा पूरा शहर

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में डीसी-एसपी के साथ दौड़े अधिकारी और स्कूली बच्चे

Leave a Comment