Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में SIR-2026 के तहत संचालित निर्वाचन कार्यों की समीक्षा

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

नोटिस वितरण, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रगति की समीक्षा; फॉर्म-6 के माध्यम से पात्र नए मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर

समाहरणालय सभागार सरायकेला खरसावां में प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल,चाईबासा रवि रंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में SIR-2026 के तहत जिले में संचालित निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ नितिश कुमार सिंह, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह एवं निर्वाचन कार्यों से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह ने SIR-2026 के तहत जिले में संचालित निर्वाचन कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 2,24,680 नोटिस जनरेट किए गए हैं, जिनमें से 1,92,189 नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 1,16,804 सुनवाई संपन्न हो चुकी हैं। बैठक में नोटिस वितरण, सुनवाई एवं सत्यापन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

प्रमंडलीय आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन परिवारों तक अब तक नोटिस नहीं पहुंचा है, वहां संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से घर-घर जाकर नोटिस का वितरण सुनिश्चित किया जाए। नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं के मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने तथा ECINet ऐप के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में पात्र नए मतदाताओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया। इसके लिए संबंधित बीएलओ को घर-घर भ्रमण एवं सत्यापन के दौरान छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान करने तथा नियमानुसार फॉर्म-6 भरवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पात्र युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने तथा आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को कहा गया।

प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) की गतिविधियां आयोजित करने तथा विद्यालयों में निर्वाचन पाठशाला के माध्यम से भावी मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा नाम जोड़ने, हटाने एवं स्थानांतरण से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।बैठक में निर्धारित तिथि के अनुसार विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने तथा इसमें स्थानीय मतदाताओं, युवाओं, संबंधित समितियों एवं बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों एवं भावी मतदाताओं को जागरूक करने तथा मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

बैठक के पश्चात प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के वैसे मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद कर अपील की कि निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले ऐसे सभी नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे नियमानुसार फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने, छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान करने तथा उनका पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

दिल्ली के लोकतांत्रिक आंदोलन में शामिल हुए सोनाराम सिंकु, मताधिकार की रक्षा का उठाया मुद्दा

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का अनोखा विरोध, बकाया वेतन और बहाली की मांग को लेकर किया भिक्षाटन

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का अनोखा विरोध, बकाया वेतन और बहाली की मांग को लेकर किया भिक्षाटन

जेएनयू प्रकरण में कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन

सारठ में दो दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, मरीजों को मुफ्त इलाज और दवाओं का मिला लाभ

सारठ में दो दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, मरीजों को मुफ्त इलाज और दवाओं का मिला लाभ

बोकारो: वेदांता इलेक्ट्रो स्टील में गैस रिसाव से दो मजदूरों की मौत, औद्योगिक सुरक्षा पर उठे सवाल

बोकारो: वेदांता इलेक्ट्रो स्टील में गैस रिसाव से दो मजदूरों की मौत, औद्योगिक सुरक्षा पर उठे सवाल

Leave a Comment