Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जेएनयू प्रकरण में कांग्रेस सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए भाजपा महिला मोर्चा सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी : गीता बालमुचू

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्राओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में सोमवार को कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दुर्गावती वोयपाई ने किया।

धरना-प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने स्थानीय कैफेटेरिया, चाईबासा से मार्च शुरू किया। रैली पोस्ट ऑफिस चौक और सदर बाजार होते हुए कांग्रेस भवन पहुंची। वहां पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के कारण प्रदर्शनकारियों को गेट तक जाने से रोक दिया गया। इससे नाराज महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने छात्राओं को न्याय दिलाने तथा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प लेकर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए काम करती है।

वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देती हैं लेकिन अपनी पार्टी के सांसद से जुड़े गंभीर आरोपों पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी उसके महिला हितैषी होने के दावे पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर राजनीतिक सुविधा के अनुसार रुख नहीं अपनाया जाना चाहिए। कांग्रेस को मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि छात्राओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच, जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित होना चाहिए।

महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के सवाल पर आवाज बुलंद करता रहेगा। दुर्गावती भोयपाई ने कहा कि बेटियों को न्याय दिलाने के लिए महिला मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। श्रीमती मालती गिलवा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम को चक्रधरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक एवं डॉ. विजय गागराई ने भी संबोधित किया।

आज के इस रैली धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रूपा सिंह दास ,सीमा कुमारी, सुखमति बिरुवा, रानी बंदिया, संगीता देवी, सुशीला नायक, रानी तिरिया, सुशीला पूर्ति, विजेता गोप, सुनीता कुंकल, सविता कुंकल, सृष्टि दास, सुष्मिता घोष, सुलेखा तांती, सुखमति पाल, पिंकी चैंपिया, संतोषी देवी, काजल दास और सुखमति बांद्रा सहित प्रमुख महिला नेत्री मौजूद थीं।

इस अवसर पर सतीश पुरी, चंदन झा,पवन शर्मा, प्रताप कटिहार महतो, चंद्रमोहन तिऊ, राकेश पोद्दार, हर्ष रवानी, रविशंकर विश्वकर्मा, मुकेश सिंह एवं अनंत सयानम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में SIR-2026 के तहत संचालित निर्वाचन कार्यों की समीक्षा, पात्र नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश

14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि देने उमड़ेंगे समर्थक

दिल्ली के लोकतांत्रिक आंदोलन में शामिल हुए सोनाराम सिंकु, मताधिकार की रक्षा का उठाया मुद्दा

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का अनोखा विरोध, बकाया वेतन और बहाली की मांग को लेकर किया भिक्षाटन

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का अनोखा विरोध, बकाया वेतन और बहाली की मांग को लेकर किया भिक्षाटन

सारठ में दो दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, मरीजों को मुफ्त इलाज और दवाओं का मिला लाभ

सारठ में दो दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन, मरीजों को मुफ्त इलाज और दवाओं का मिला लाभ

बोकारो: वेदांता इलेक्ट्रो स्टील में गैस रिसाव से दो मजदूरों की मौत, औद्योगिक सुरक्षा पर उठे सवाल

बोकारो: वेदांता इलेक्ट्रो स्टील में गैस रिसाव से दो मजदूरों की मौत, औद्योगिक सुरक्षा पर उठे सवाल

Leave a Comment