Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Katihar में बिजली करंट से 28 गायों की मौत, NH-31 जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Katihar में बिजली करंट से 28 गायों की मौत, NH-31 जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
---Advertisement---

Katihar News: कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसापुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 28 गायों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब मवेशी गांव के चारागाह क्षेत्र में चर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया और चारागाह क्षेत्र में करंट फैल गया, जिससे मौके पर ही 28 मवेशियों की मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। पीड़ित ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों ने एनएच-31 को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा दिया जाए।

Also Read: Katihar में बिजली करंट से 28 गायों की मौत, NH-31 जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इन मवेशियों पर ही उनका पूरा जीवन निर्भर था। इनसे उन्हें दूध और अन्य पशुपालन से जुड़ी आय होती थी, जिससे उनका दैनिक खर्च चलता था। मवेशियों की मौत से न केवल आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है बल्कि ग्रामीणों में गहरा आक्रोश भी है।

प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment