Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नालंदा में शीतला माता मंदिर मेले में मची भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत

On: March 31, 2026 7:27 PM
Follow Us:
नालंदा में शीतला मंदिर मेले में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
---Advertisement---
बिहार के नालंदा जिले से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां श्रद्धा और आस्था का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। बिहार शरीफ के मघड़ा इलाके में स्थित शीतला मंदिर मेले के दौरान भगदड़ मचने से 8 लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, माता शीतला अष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह 9 से 10 बजे के बीच भारी भीड़ जुटी हुई थी। चैत माह का आखिरी मंगलवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य से कहीं अधिक थी। इसी दौरान अचानक किसी कारणवश अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई। इस दर्दनाक घटना में 8 से 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

add

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ और अव्यवस्था के कारण हालात बेकाबू हो गए। कुछ ही पलों में लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

बिहार में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। साल 2014 में पटना के गांधी मैदान में दशहरा के दौरान रावण दहन कार्यक्रम के बाद मची भगदड़ में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा औरंगाबाद और अन्य जिलों में भी धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ प्रबंधन में चूक के चलते ऐसे हादसे होते रहे हैं, जो प्रशासनिक सतर्कता और बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता को बार-बार उजागर करते हैं।

Also Read- नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया, फिलहाल बने रहेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में कांग्रेस-झामुमो के रिश्तों में खटास के संकेत, असम की सियासत से बढ़ी अंदरूनी हलचल

झारखंड में कांग्रेस-झामुमो के रिश्तों में खटास के संकेत, असम की सियासत से बढ़ी अंदरूनी हलचल

1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे आपके पैसे और बैंकिंग से जुड़े कई बड़े नियम

1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे आपके पैसे और बैंकिंग से जुड़े कई बड़े नियम

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-भारत में नक्सलवाद का करीब-करीब खात्मा, 31 मार्च तय किया गया था नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन की तारीख, 6 दशक बाद आया निर्णायक मोड़

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-भारत में नक्सलवाद का करीब-करीब खात्मा, 31 मार्च तय किया गया था नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन की तारीख, 6 दशक बाद आया निर्णायक मोड़

शेयर बाजार में हाहाकार, निफ्टी बैंक में 1999 प्वाइंट की गिरावट, सेंसेक्स 1635 प्वांट लुढ़ककर बंद

शेयर बाजार में हाहाकार, निफ्टी बैंक में 1999 प्वाइंट की गिरावट, सेंसेक्स 1635 प्वाइंट लुढ़ककर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपए का गिरना जारी, रिकॉर्ड निचले स्तर 95 के पार पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपया क्रैश, रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, 1 डॉलर का भाव 95 रुपए के पार

झारखंड के पतरातू में लेवी को लेकर फायरिंग, सुरक्षा गार्ड को पेट में लगी गोली, सुर्खियों में दो राहुल गैंग

झारखंड के पतरातू में लेवी को लेकर फायरिंग, सुरक्षा गार्ड को पेट में लगी गोली, सुर्खियों में दो राहुल गैंग

Leave a Comment