Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड के पतरातू में लेवी को लेकर फायरिंग, सुरक्षा गार्ड को पेट में लगी गोली, सुर्खियों में दो राहुल गैंग

On: March 30, 2026 1:01 PM
Follow Us:
झारखंड के पतरातू में लेवी को लेकर फायरिंग, सुरक्षा गार्ड को पेट में लगी गोली, सुर्खियों में दो राहुल गैंग
---Advertisement---

झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य स्थल पर अपराधियों ने लेवी की मांग को लेकर गोलीबारी की। इस घटना में मौके पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड को पेट में गोली लग गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

add

जानकारी के अनुसार हथियारबंद अपराधियों ने राहुल दुबे गैंग के नाम पर इस वारदात को अंजाम दिया। गोलीबारी के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा और एक पर्चा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने लेवी की मांग को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले भी अपराधियों द्वारा राहुल सिंह के नाम पर फायरिंग की घटना सामने आई थी।

घटना के बाद पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, पतरातू थाना प्रभारी समेत भुरकुंडा और भदानीनगर थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान चला रही है।

हम आपको बता दें कि राहुल सिंह गैंग संगठित तरीके से लेवी वसूली का काम करता है। बड़े ठेकेदार, कोल कंपनियों, ट्रांसपोर्टरों को टारगेट करता है राहुल सिंह गैंग। वहीं राहुल दुबे गैंग ज्यादातर असंगठित और आक्रामक तरीके से काम करता है। राहुल दुबे गैंग धमकी, फायरिंग, छोटी घटनाओं के जरिए डर बनाना और छोटे कारोबारियों और लोकल ठेकेदारों को भी टारगेट करते हैं।

इसे भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया, फिलहाल बने रहेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साहिबगंज से युवती गिरफ्तार, हमीम मंडल मामले में बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, आतंकवाद से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज

साहिबगंज: संदिग्ध आतंकवादी समीम मंडल पर बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बाघमारा के बरोरा चेकपोस्ट के पास युवक पर फायरिंग, दो राउंड गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने शुरू की जांच

बाघमारा के बरोरा चेकपोस्ट के पास युवक पर फायरिंग, दो राउंड गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने शुरू की जांच

Dhanbad: भटिंडा फॉल में सेल्फी बनी जानलेवा, आईटीआई परीक्षा देने आए युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

Dhanbad: भटिंडा फॉल में सेल्फी बनी जानलेवा, आईटीआई परीक्षा देने आए युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

DEOGHAR: सरासनी कांवरिया पथ पर भव्य नमो सेवा शिविर शुरू, श्रावणी मेले में लाखों शिवभक्तों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

DEOGHAR: सरासनी कांवरिया पथ पर भव्य नमो सेवा शिविर शुरू, श्रावणी मेले में लाखों शिवभक्तों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, रांच, धनबाद से जमशेदपुर तक मशाल जुलूस

भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, रांच, धनबाद से जमशेदपुर तक मशाल जुलूस

Jamtara: रीना देवी मौत मामले में FIR और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा का हल्ला बोल

Jamtara: रीना देवी मौत मामले में FIR और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा का हल्ला बोल

Leave a Comment