Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डॉलर के मुकाबले रुपया क्रैश, रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, 1 डॉलर का भाव 95 रुपए के पार

On: March 30, 2026 4:12 PM
Follow Us:
डॉलर के मुकाबले रुपए का गिरना जारी, रिकॉर्ड निचले स्तर 95 के पार पहुंचा
---Advertisement---
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया क्रैश कर चुका है।  मिडिल ईस्ट संकट पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। होर्मुज स्ट्रेट अभी भी बंद है। जिससे कच्चे तेल का भाव एक बार फिर से 116 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। जियोपॉलिटिकल समस्या और ग्लोबल सप्लाई संकट का असर इंडियन करेंसी पर साफ दिखाई दे रहा है। इतिहास में पहली बार रुपया लुढ़ककर 95 के पार पहुंच चुका है। जी हां एक अमेरिकी डॉलर का भाव आज 95 रुपए 20 पैसे पर पहुंच गया।
बढ़ती तेल की कीमतों का असर भारतीय बॉन्ड बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। 10 साल का भारतीय बॉन्ड की यील्ड 7 परसेंट के पार पहुंच चुका है। रुपया केवल एक दिन में 0.3 परसेंट टूटा है। अगर आखिरी तिमाही की बात करें तो रुपया पिछले तीन महीनों में 4.4 परसेंट कमजोर हुआ है।
केवल पिछले एक हफ्ते में रुपए में 1 परसेंट की कमजोरी आई है। पिछले चार हफ्ते से लगातार रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता चला जा रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार से निकलना लगातार जारी है। 25 मार्च को FII ने भारतीय शेयर बाजार में 1800 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली की है। वहीं 27 मार्च को 4300 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली की है।
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी और गिरते रुपए का असर भारती बॉन्ड बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। 10 साल के भारतीय बॉन्ड की यील्ड 21 महीने बाद पहली बार 7 परसेंट को पार कर चुका है। भारत ज्यादातर जरूरतें आयात पर निर्भर करती है। अगर कच्चे तेल की बात करें को अपनी जरूरत का करीब 80 फीसदी तेल भारत आयात करता है। ऐसे में रुपए में कमजोरी से भारत का आयात महंगा होगा जिसका असर कंज्यूमर और देश के रिजर्व पर दिखने को मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बीजेपी नेता अनिल उरांव ने 'Tribal Unity Grand Rally' पर उठाएं सवाल, कहा - इस रैली के पीछे ईसाई धर्म मानने वाले लोग है।

बीजेपी नेता अनिल उरांव ने ‘आदिवासी एकता महाजुटान’पर उठाएं सवाल, कहा – इस रैली के पीछे ईसाई धर्म मानने वाले लोग है

दिवस (Sports Day) के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित ।

खेल दिवस के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बजरंग दल (Bajrang Dal) ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार वाले के चेहरे पर दिखी मुस्कान ।

बजरंग दल ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार के चेहरे पर दिखी मुस्कान

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

Leave a Comment