Ramgarh Crime: झारखंड पुलिस के जवान निरंज महतो ने अपनी ही AK 47 से आत्महत्या कर ली है। फिलहाल आत्महत्या की वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया के आवासीय परिसर उरिमारी बड़कागांव में ये घटना घटी है।
रामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड निरंजन महतो ने गोली मारकर आत्महत्या कर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया।
Ramgarh Crime: झारखंड पुलिस जवान की आत्महत्या या दुर्घटना
आत्महत्या की इस घटना के बाद झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही आसपास के लोग जुट गए और पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
निरंजन महतो झारखंड पुलिस का जवान था वर्तमान में हजारीबाग जिला में पदस्थापित थे। निरंजन संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत थे। सुबह नाश्ता करने के बाद वो अपने रूम में चले गए जहां से अचानक गोली की आवाज आई। आवाज सुनकर जब लोग वहां पहुंच तो देखा निरंजन महतो की लाश वहां खून से लथपथ गिरी हुई थी। आत्महत्या की इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गई।
घटना स्थल पर हजारीबाग एसपी और एसडीपीओ पहुंचकर जानकारी ली और रांची फॉरेंसिक टीम को बुलाई गई। फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है। वहीं दूसरी ओर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त महामंत्री उपेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टि से लग रही है कि सफाई के दौरान गोली चली है क्योंकि बॉडी के समीप सफाई करने में उसे होने वाले सारे सामान यहां पर बिखरे हैं साथ ही उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम के द्वारा जांच की जा रही है उनके रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
Ramgarh Crime: पुलिस इस नजरिए से भी जांच कर रही है कि निरंजन महतो की फिलहाल किसी मानसिक दबाव में तो नहीं थे।
इसे भी पढ़ें- JIO IPO: पहले दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स, QIB कैटेगरी में 9 गुना सब्सक्रिप्शन







1 thought on “Ramgarh Crime: झारखंड पुलिस के जवान निरंजन महतो ने एक-47 से की आत्महत्या”