Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Durga Puja Jamshedpur: दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल

Durga Puja Jamshedpur: दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल
---Advertisement---

Durga Puja Jamshedpur: जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार की ओर से जमशेदपुर दुर्गा पूजा सेंट्रल कमेटी के साउथ जोन ‘बी’ के अंतर्गत आने वाली 32 दुर्गा पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट उपलब्ध करायी जा रही है।

इसका उद्देश्य पूजा के दौरान किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने अथवा छोटी-मोटी आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। विधायक की ओर से शुरू की गयी इस पहल को लेकर पूजा समितियों ने प्रसन्नता जतायी है।

Durga Puja Jamshedpur: पूजा मंडपों तक पहुंच रही फर्स्ट एड किट

विधायक संजीव सरदार के प्रतिनिधि मनोज नाहा तथा साउथ जोन कमेटी के सदस्य अलग-अलग पूजा मंडपों में पहुंचकर आयोजकों को मेडिकल फर्स्ट एड किट सौंप रहे हैं। इसके साथ ही पारंपरिक ढाक बजाने वाले कलाकारों (ढाकियों) को नये वस्त्र भेंट किये जा रहे हैं।

वहीं, व्रत एवं उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं को डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायता के उद्देश्य से ग्लूकोन-डी भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पूजा समितियों ने कहा कि भीड़भाड़ वाले पूजा आयोजनों में इस तरह की छोटी लेकिन उपयोगी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए मददगार साबित होती हैं।

पूजा के उल्लास के बीच लोगों की सुविधा और सुरक्षा भी जरूरी : संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग का भी पर्व है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में पहुंचते हैं, इसलिए आयोजनों में उनकी सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास है कि पूजा समितियों को जहां तक संभव हो सहयोग मिले। आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहे, व्रतधारी श्रद्धालुओं का ध्यान रखा जाए और हमारी पारंपरिक संस्कृति को जीवंत रखने वाले ढाक कलाकारों को भी सम्मान मिले।” उन्होंने सभी पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

साउथ जोन ‘बी’ ने विधायक के प्रति जताया आभार

जमशेदपुर दुर्गा पूजा सेंट्रल कमेटी, साउथ जोन ‘बी’ ने इस पहल के लिए विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया है। कमेटी की ओर से कहा गया कि पूजा समितियों, श्रद्धालुओं और ढाक कलाकारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया.

यह सहयोग पूजा आयोजन को अधिक सुविधाजनक बनाने में सहायक होगा। कमेटी ने विधायक के प्रतिनिधि मनोज नाहा तथा इस पहल को पूजा मंडपों तक पहुंचाने में जुटे साउथ जोन ‘बी’ के सभी सदस्यों के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: कादिम खान की संपत्ति की जांच हो रही है, वित्तीय नेटवर्क की भी पड़ताल की जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment