JIO IPO को पहले दिन निवेशकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली। बुधवार को इश्यू खुलते ही क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में महज 10 मिनट के भीतर सब्सक्रिप्शन दोगुने से अधिक हो गया।
शुरुआती कारोबार में बड़े संस्थागत निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी देखने को मिली जबकि कर्मचारी और रिलायंस के शेयरधारकों की ओर से भी उत्साह नजर आया।
इस आईपीओ के जरिए कंपनी 30,213 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और रिलायंस जियो इन्फोकॉम के विस्तार से जुड़े उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। आईपीओ को मिली शुरुआती प्रतिक्रिया से बाजार में इस इश्यू को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
JIO IPO: QIB कैटेगरी में सबसे ज्यादा मांग
IPO के पहले दिन क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की कैटेगरी में सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली। इस श्रेणी के लिए 4,90,07,827 शेयर आरक्षित किए गए थे। मौजूद आंकड़ों के मुताबिक संस्थागत निवेशकों की बोलियां निर्धारित कोटे के मुकाबले लगभग 9 गुना तक पहुंच गईं।
जबकि खुदरा निवेशकों की कैटेगरी में भी आवेदन आए, हालांकि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस हिस्से को संस्थागत निवेशकों जितनी तेज प्रतिक्रिया नहीं मिली। कर्मचारियों और रिलायंस के मौजूदा शेयरधारकों के लिए आरक्षित हिस्से में भी अच्छी मांग दर्ज की गई।
जियो IPO का प्राइस बैंड और निवेश
JIO के IPO का प्राइस बैंड 1,065 रुपए से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशकों को आवेदन करने से पहले लॉट साइज और न्यूनतम निवेश राशि का ध्यान रखना होगा।
प्राइस बैंड: 1,065 से 1,119 रु/ प्रति शेयर
न्यूनतम निवेश: 1 लॉट का 13,428 रुपए
अधिकतम आवेदन: 14 लॉट यानी 168 शेयर
खुला है: 21-23 अक्टूबर
निवेश की वास्तविक राशि आवेदन के समय लागू लॉट साइज और अंतिम तय कीमत पर ऊपर-नीचे हो सकती है।
ग्रे मार्केट में बताया जा रहा है 23% प्रीमियम
IPO लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में भी शेयरों को लेकर उत्साह। शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 258 रुपए प्रति शेयर यानी करीब 23% बताया जा रहा है।
यदि अपर प्राइस बैंड 1,119 रुपये में 258 रुपये का प्रीमियम जोड़कर अनुमान लगाएं तो संभावित लिस्टिंग कीमत 1,377 रुपए प्रति शेयर बनती है।
हालांकि यह केवल ग्रे मार्केट प्रीमियम पर आधारित अनुमान है। वास्तविक लिस्टिंग कीमत इससे अलग हो सकती है। GMP अनौपचारिक बाजार का संकेतक है और इसकी कोई गारंटी नहीं होती है।
निवेशकों के लिए क्या है ध्यान देने वाली बात?
JIO IPO को पहले दिन मिली मजबूत प्रतिक्रिया से बड़े संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी स्पष्ट होती है। हालांकि, केवल सब्सक्रिप्शन के आंकड़ों या ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर निवेश का फैसला करना उचित नहीं है। निवेशकों को कंपनी की फाइनेंशियल स्टेटस, कारोबार की संभावना और IPO से जुटाई जाने वाली रकम के उपयोग और अपने जोखिम उठाने की क्षमता का के बारे में जरूर पता करना चाहिए।
IPO में मजबूत मांग लिस्टिंग के दिन अच्छे प्रदर्शन की संभावना को दर्शाते हैं लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है। अंतिम सब्सक्रिप्शन आंकड़े और उस दिन की बाजार के स्थिती पर सबकुछ निर्भर करेगा।
इसे भी पढ़ें- गयाजी में मोबाइल फोन चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया










1 thought on “JIO IPO: पहले दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स, QIB कैटेगरी में 9 गुना सब्सक्रिप्शन”