Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद में SIR को लेकर विवाद खड़ा हो गया, अंचल अधिकारी पर BLO के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप

On: July 2, 2026 6:30 PM
Follow Us:
धनबाद में SIR को लेकर विवाद खड़ा हो गया, अंचल अधिकारी पर BLO के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप
---Advertisement---

धनबाद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब निरीक्षण के लिए पहुंचे धनबाद अंचल अधिकारी रामप्रवेश सिंह पर BLO के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा। घटना से नाराज BLO ने एसआईआर कार्य का बहिष्कार कर दिया और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला BLO का कहना है कि बिना किसी गलती के उन्हें अपमानित किया गया, जबकि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें न तो ड्रेस, न पहचान पत्र और न ही कोई अन्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

add

गुरुवार को धनबाद अंचल के बरमसिया स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय में एसआईआर के तहत मतदाता प्रपत्र वितरण और जमा करने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान निरीक्षण के लिए पहुंचे धनबाद अंचल अधिकारी रामप्रवेश सिंह पर आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद बीएलओ के साथ अभद्र व्यवहार किया और “भिखारियों वाली ड्रेस पहनकर काम करने” जैसी टिप्पणी की। इस टिप्पणी से आक्रोशित बीएलओ ने तत्काल एसआईआर कार्य का बहिष्कार कर दिया और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

बीएलओ मीरा कुमारी ने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं, लेकिन आज तक उन्हें कोई ड्रेस, पहचान पत्र या टोपी उपलब्ध नहीं कराई गई। उनका कहना है कि छोटी-सी मानदेय राशि में वे पूरी निष्ठा से सरकारी जिम्मेदारी निभा रही हैं, बावजूद इसके उन्हें अपने ही अधिकारियों से अपमान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि गलती होती तो सजा स्वीकार थी, लेकिन बिना किसी कारण मानसिक प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

सीओ के व्यवहार की निंदा करते हुए नैना देवी ने कहा कि जिला प्रशासन ने बीएलओ को न तो कोई ड्रेस दी है और न ही पहचान पत्र। ऐसे में महिला कर्मियों के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

घटना के दौरान एसआईआर कार्य के लिए केंद्र पर पहुंचे आम नागरिक भी बीएलओ के समर्थन में नजर आए। लोगों ने कहा कि सरकारी कर्मियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए और यदि आरोप सही हैं तो प्रशासन को पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़े- धनबाद में एसीबी (ACB) के टीम की छापेमारी, आठ हजार घुस लेते पकड़ाया गुलाम रसूल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment