आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। कोल्हान DIG अनुरंजन किसपोट्टा के नेतृत्व में जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक से पहले जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में कोल्हान DIG अनुरंजन किसपोट्टा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आने वाले त्योहारों की तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया।
बैठक में ईद, रामनवमी सहित आने वाले दिनों में होने वाले अलग अलग त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कोल्हान DIG ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखें और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही उन्होंने लंबित मामलों के जल्द से जल्द निष्पादन पर भी जोर दिया। डीआईजी ने कहा कि पेंडिंग केसों को जल्द से जल्द निपटाने की दिशा में कार्रवाई तेज की करें ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके।
Also Read- ड्रोन से जामताड़ा सिविल कोर्ट उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन





