Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हिमंत के गढ़ में हेमंत, मुख्यंत्री हेमंत सोरेन का असम दौरा, असम में पार्टी के लिए जमीन तलाशने की कोशिश

On: March 10, 2026 2:59 PM
Follow Us:
हिमंत के गढ़ में हेमंत, मुख्यंत्री हेमंत सोरेन का असम दौरा, असम में पार्टी के लिए जमीन तलाशने की कोशिश
---Advertisement---

हिमंता के गढ़ में हेमंत…जी हां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से अमस की दो दिवसीय दौरे पर हैं। चुनावी माहौल में जेएमएम के लिए उत्तर पूर्वी राज्य में जमीन तलाशने की कोशिश के चलते ये दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान वे कई राजनीतिक कार्यक्रमों और जनसभाओं में हिस्सा लेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संवाद करेंगे। इस साल असम में विधानसभा चुनाव है। फिलहाल असम में बीजेपी की सरकार है और वहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं। जानकारों का मानना है कि अगर जेएमएम बड़े पैमाने पर असम में चुनाव लड़ती है तो इसका नुकसान कांग्रेस को होने की आशंका है। फिलहाल झारखंड में जेएमएम की सरकार कांग्रेस की सपोर्ट पर चल रही है यानी जेएमएम और कांग्रेस की मिलीजुली सरकार है।

add

पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुवाहाटी स्थित लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे मुल्काटा टी एस्टेट फुटबॉल ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। दौरे के दौरान वे तेजपुर के समीप आयोजित एक जनसभा और राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि अपने संबोधन में वे क्षेत्रीय राजनीतिक मुद्दों, जनहित से जुड़े विषयों तथा सामाजिक-आर्थिक विकास से संबंधित मुद्दों पर भी अपने विचार रख सकते हैं।

संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल औपचारिक यात्रा नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

झारखंडी मूल के आदिवासियों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में रह रहे झारखंडी मूल के आदिवासियों के बीच भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे उनसे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वे एक बार फिर वहां रह रहे आदिवासियों के अधिकार और सुविधाओं का मुद्दा उठा सकते हैं। कुछ दिन पहले भी हेमंत सोरेन ने असम के तीनसुकिया में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वहां रह रहे झारखंडी मूल के आदिवासियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई थी।

चमरा लिंडा के नेतृत्व में टीम कर चुकी है दौरा

इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंत्री चमरा लिंडा के नेतृत्व में असम का दौरा कर चुका है। इस टीम ने वहां रह रहे झारखंडी मूल के आदिवासियों की स्थिति का अध्ययन किया और अपनी विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपी थी।

गुवाहाटी में करेंगे रात्रि विश्राम

दौरे के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुवाहाटी स्थित होटल ग्रीनवुड में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पार्टी संगठन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उनके ठहरने और आवागमन की विशेष व्यवस्था की गई है।

अगले दिन रांची लौटेंगे, बजट सत्र में होंगे शामिल

11 मार्च को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुवाहाटी से वापस झारखंड की राजधानी रांची के लिए रवाना होंगे। रांची पहुंचने के बाद वे सीधे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होंगे, जो उसी दिन दोपहर में निर्धारित है।

Also Read- क्या ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा? ट्रंप की धमकी के बाद फिसला कच्चा तेल का भाव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साहिबगंज से युवती गिरफ्तार, हमीम मंडल मामले में बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, आतंकवाद से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज

साहिबगंज: संदिग्ध आतंकवादी समीम मंडल पर बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बाघमारा के बरोरा चेकपोस्ट के पास युवक पर फायरिंग, दो राउंड गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने शुरू की जांच

बाघमारा के बरोरा चेकपोस्ट के पास युवक पर फायरिंग, दो राउंड गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने शुरू की जांच

Dhanbad: भटिंडा फॉल में सेल्फी बनी जानलेवा, आईटीआई परीक्षा देने आए युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

Dhanbad: भटिंडा फॉल में सेल्फी बनी जानलेवा, आईटीआई परीक्षा देने आए युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

DEOGHAR: सरासनी कांवरिया पथ पर भव्य नमो सेवा शिविर शुरू, श्रावणी मेले में लाखों शिवभक्तों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

DEOGHAR: सरासनी कांवरिया पथ पर भव्य नमो सेवा शिविर शुरू, श्रावणी मेले में लाखों शिवभक्तों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, रांच, धनबाद से जमशेदपुर तक मशाल जुलूस

भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, रांच, धनबाद से जमशेदपुर तक मशाल जुलूस

Jamtara: रीना देवी मौत मामले में FIR और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा का हल्ला बोल

Jamtara: रीना देवी मौत मामले में FIR और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा का हल्ला बोल

Leave a Comment