Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बलियापुर में भीषण सड़क हादसा, पल्सर और XUV की आमने-सामने टक्कर

On: January 6, 2026 4:24 PM
Follow Us:
बलियापुर में भीषण सड़क हादसा, पल्सर और XUV की आमने-सामने टक्कर
---Advertisement---

Dhanbad News: मंगलवार सुबह बलियापुर थाना क्षेत्र के रानी रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक XUV कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के गांवों के लोग मौके पर जमा हो गए।

इस हादसे में पल्सर मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा बाबूबासा निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी उम्र करीब 25 साल है। खबरों के मुताबिक, धीरज कुमार लोन रिकवरी एजेंट का काम करता है।

इस घटना के बारे में अमताल गांव के मुखिया संजय कुमार ने बताया कि XUV कार का ड्राइवर अमताल के एक स्कूल से टीचर को छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान रानी रोड के पास सामने से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से कार को काफी नुकसान हुआ और मोटरसाइकिल सवार का पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत धनबाद के SNMMCH अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Also Read: कोयल नदी रेलवे पुल का पिलर टूटा, लोहरदगा से ट्रेन सेवा बंद

बलियापुर थाने के ASI अनिल कुमार ने बताया कि रानी रोड पर सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान XUV कार और पल्सर मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर की पुष्टि हुई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को ज़ब्त कर थाने ले गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment