आज इस सावन के अंतिम सोमवारी पर हर जगह शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.. ऐसे में दुमका (DUMKA) प्रशासन श्रद्धालुओं को लेकर सर्तक नजर आयी ।दुमका (DUMKA) में सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी को बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा एवं सुगम जलार्पण को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी को बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा एवं सुगम जलार्पण को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है ।दुमका (DUMKA) में श्रावणी मेले के अंतिम सोमवारी को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार द्वारा बासुकीनाथ धाम स्थित मयूराक्षी कला मंच में मेले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों सहित सभी विभागों कर्मियों के साथ ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
ब्रीफिंग के बाद डीसी एसपी ने बाइक में सवार होकर वरीय पदाधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण किया तथा ट्रैफिक व्यवस्था सहित बेरिकेडिंग,श्रद्धालुओं के प्रवेश,निकास एवं आवासन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि श्रावणी मेला अब अंतिम पड़ाव की ओर है लेकिन इस दौरान बासुकीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। सावन माह की अंतिम सोमवारी को अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने की संभावना है।
श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र के सभी प्वाइंटों पर तैनात सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तत्परता, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ काम करने की जरुरत है। जिला प्रशासन की हरसंभव कोशिश रहेगी कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के सुगमतापूर्वक जलार्पण कर सकें और बासुकीनाथ धाम से एक सुखद अनुभव लेकर अपने घर वापस लौटें।
वहीं एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है कांवरिया रुट लाईन में सभी इंट्री प्वांइट से प्रवेश कराते हुए कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। साथ ही मेला क्षेत्र में सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे की मदद से हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
इसे भी पढ़े- भू-धंसान (Land subsidence) से लोगों में बढ़ी चिंता, अचानक जमीन खिसकने से लोगों में डर का माहौल





