धनबाद में Akhil Bhartiya क्षत्रिय चंद्रवंशी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संगठन के विस्तार और समुदाय के सशक्तिकरण पर चर्चा किया गया। बता दें कि धनबाद के उत्सव भवन में Akhil Bhartiya क्षत्रिय चंद्रवंशी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।

Akhil Bhartiya संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आज़ाद के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक में देश भर से पदाधिकारी और समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में संगठन के विस्तार, समुदाय को मजबूत करने और आगामी राष्ट्रीय परिषद की बैठक के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई।
Akhil Bhartiya संगठन में चर्चा
बैठक में चर्चा का एक मुख्य विषय अगली राष्ट्रीय परिषद की बैठक की तारीख और स्थान तय करना था। इसके अलावा, ज़मीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और समुदाय में एकता को बढ़ावा देने पर भी बातचीत हुई।
धनबाद इकाई के युवा अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समुदाय को एकजुट करना और शिक्षा, आर्थिक विकास, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में लोकतांत्रिक व्यवस्था के भीतर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना है।
साथ ही उन्होंने बताया कि समुदाय के सदस्यों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके अधिकारों और अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। धनबाद इकाई के युवा अध्यक्ष ने आगे कहा कि जब भी समुदाय के किसी परिवार पर कोई संकट आता है, तो संगठन के सदस्य अपनी क्षमता और संसाधनों के अनुसार मदद के लिए आगे आते हैं,और भविष्य में भी संसाधनों के अनुसार मदद के तैयार रहेंगे।
उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि समाज सेवा और आपसी सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं।
बैठक के दौरान समुदाय के उत्थान, संगठन को मजबूत करने और भविष्य की कार्ययोजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
READ ALSO: Surda Mines के 950 मजदूरों का फूटा गुस्सा: ठेका कंपनी पर अधिकारों की अनदेखी का आरोप




