Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक

मिलादुन्नबी(Milad-un-Nabi) पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर लोहरदगा में शांति समिति की बैठक
---Advertisement---

लोहरदगा में आगामी 26 अगस्त 2026 को ईद मिलादुन्नबी (Milad-un-Nabi)  पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर शनिवार शाम सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने की।मिलादुन्नबी (Milad-un-Nabi) पर्व को लेकर  बैठक में सब इंस्पेक्टर रवि रंजन सहित शांति समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ईद मिलादुन्नबी (Milad-un-Nabi) पर्व को लेकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने कहा कि लोहरदगा हमेशा से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता है। ईद मिलादुन्नबी का पर्व भी सभी लोग मिल-जुलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें, ताकि पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अनुशासित तरीके से जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने समिति के सदस्यों और आम लोगों से भी अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी सहयोग के साथ पर्व को बेहतर माहौल में संपन्न कराने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया के संबंध में भी लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाले संदेश, फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित अथवा साझा नहीं करें। सोशल मीडिया का उपयोग आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने के लिए करें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री दिखाई देती है तो उसे आगे प्रसारित करने के बजाय पुलिस-प्रशासन को इसकी सूचना दें।बैठक में जुलूस के निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।शांति समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान प्रशासन एवं पुलिस को हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से मिल-जुलकर पर्व मनाने और लोहरदगा की आपसी एकता एवं सामाजिक सौहार्द की परंपरा को और मजबूत करने की अपील की। बैठक में मौजूद सदस्यों ने भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी पर्व संपन्न कराने के लिए अपने सहयोग का भरोसा दिलाया।

READ ALSO- जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी (religious remark) को लेकर भारी बवाल, दुसरे गुट के लोगों ने भूदेव यादव के घर में घूस कर किया तोड़ -फोड़

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से बदली श्रीमती मोती पिंगुवा की जिंदगी

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

पश्चिमी सिंहभूम: जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

Leave a Comment