Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Buxar के अरक गांव में रिटायर्ड जवान ने की अपनी पत्नी की निर्मम हत्या

On: May 29, 2025 3:40 PM
Follow Us:
रिटायर्ड जवान
---Advertisement---
Buxar News: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक फौज के रिटायर्ड जवान ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है. घटना कृष्णाब्रह्म गांव के दक्षिण टोला की है जो गुरुवार की अगले सुबह हुई बताई जा रही है. हत्या के बाद आरोपी रिटायर्ड जवान पति मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. वहीं, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तूफानी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम कपिलमुनि सिंह है जो सेना से रिटायर्ड है.
मृतका की पहचान उर्मिला देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार कपिलमुनि सिंह अपनी पत्नी के साथ अक्सर घरेलू विवाद करता था. पंचायत स्तर पर कई बार इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया था. गांव के वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की ओर से समझौता कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन आरोपी ने किसी की नहीं सुनी. अंततः उसने पत्नी का सिर कलम कर निर्मम हत्या कर दी.
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment