Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ महिला कांस्टेबल की सतर्कता से बची महिला यात्री की जान

On: May 10, 2026 2:52 PM
Follow Us:
रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ महिला कांस्टेबल की सतर्कता से बची महिला यात्री की जान
---Advertisement---

रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) लगातार सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। इसी क्रम में रांची रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ की महिला कांस्टेबल साविता गारी ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक महिला यात्री की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की।

add

घटना दिनांक 09 मई 2026 की है। ट्रेन संख्या 18611 रांची–बनारस एक्सप्रेस के खुलने के दौरान एक यात्री अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान महिला यात्री का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म एवं ट्रेन के बीच बने गैप में गिर गई। महिला चलती ट्रेन के साथ घसीटने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

उस समय ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल साविता गारी ने अद्भुत साहस और तत्परता का परिचय दिया। उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत महिला को पकड़ लिया और पूरी मजबूती से थामे रखा। ट्रेन रुकने तक उन्होंने महिला को सुरक्षित पकड़े रखा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण महिला यात्री की जान सुरक्षित बच गई।

इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों ने महिला कांस्टेबल की बहादुरी की सराहना की। आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत यह एक और सफल उदाहरण माना जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर समय पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

रांची मंडल प्रशासन ने भी महिला कांस्टेबल साविता गारी के साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment