Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आदित्य रंजन ने धनबाद के 54वें उपायुक्त के रूप में पदभार संभाला

आदित्य रंजन ने धनबाद के 54वें उपायुक्त के रूप में पदभार संभाला
---Advertisement---

Dhanbad News: धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में धनबाद के 54वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उपायुक्त ने पदभार ग्रहण कर लिया. निवर्तमान उपायुक्त ने नये उपायुक्त को बधाई दी.

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिले में आने वाली समस्याओं का ईमानदारी से समाधान करने का प्रयास किया जायेगा.

वहीं निवर्तमान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने कहा कि धनबाद में उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा. धनबाद में उपायुक्त के रूप में काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा. साथ ही कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस एवं जनता के सहयोग से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए। कार्यकाल के दौरान सबके सहयोग से धनबाद में कई काम किए। मीडिया सहित अन्य माध्यमों से कई समस्याओं की जानकारियां मिलती रही। उसके समाधान की दिशा में कारगर कदम उठाए।

इसके बाद धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी पदाधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की और उनका परिचय प्राप्त किया.

Also Read: शिवानी कुमारी बनीं मैट्रिक परीक्षा की तीसरी टॉपर, 97.8% अंक प्राप्त कर रच दिया कीर्तिमान

इस अवसर अवसर पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) पियूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  मुकेश कुमार बाउरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment