Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिवानी कुमारी बनीं मैट्रिक परीक्षा की तीसरी टॉपर, 97.8% अंक प्राप्त कर रच दिया कीर्तिमान

---Advertisement---

Hazaribagh: इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग की छात्रा शिवानी कुमारी ने झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2025 में 97.8% अंक प्राप्त कर राज्य की तीसरी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय और जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

शिवानी के पिताजी श्री प्रेम कुमार लोहरदगा में बाएफ के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जिसके चलते उनकी प्रारंभिक शिक्षा लोहरदगा से हुई। उनकी माता श्रीमती बबीता कुमारी एक गृहणी हैं। शिवानी का छोटा भाई पार्थ कुमार लोहरदगा के लिवेन्स एकेडमी में कक्षा चौथी का छात्र है।

शिवानी शुरू से ही पढ़ाई में अत्यंत मेधावी रही हैं। उनका लक्ष्य मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना है। इसी उद्देश्य से उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा समाप्त होते ही कोटा (राजस्थान) स्थित प्रतिष्ठित एलन कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया और वर्तमान में वहीं रहकर नीट की तैयारी में जुटी हैं।

शिवानी मूल रूप से ग्राम गुजर, पोस्ट झुरझुरी, प्रखंड बरकट्ठा, जिला हजारीबाग की निवासी हैं। उनके दादा श्री धनुषधारी प्रसाद एक प्रतिष्ठित किसान हैं, जो आज भी गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं।

अपनी सफलता का श्रेय शिवानी ने अपने माता-पिता, दादा-दादी और शिक्षकों को दिया है और सभी के सहयोग एवं प्रेरणा के लिए उन्होंने हृदय से आभार प्रकट किया है।

Also Read: एनडीए ने बक्सर में किया शक्ति प्रदर्शन, विक्रमगंज में मोदी की सभा के लिए बढ़ाया उत्साह

शिवानी की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। शिक्षकों और समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दी जा रही हैं।

शिवानी जैसी होनहार छात्राओं से प्रेरणा लेकर अन्य छात्र भी आगे बढ़ें — यही समाज की सच्ची प्रगति है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर चुलाई शराब जब्त

Leave a Comment