Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जामताड़ा में सड़क अवरुद्ध (Road blockaders) करने वालों पर प्रशासन सख्त, लोगों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

जामताड़ा में सड़क अवरुद्ध (Road blockaders) करने वालों पर प्रशासन सख्त, लोगों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई
---Advertisement---

जामताड़ा नगर पंचायत के गांधी मैदान के समीप न्यू टाउन जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे मिट्टी गिराकर आवागमन (Road blockaders) करने के मामले में नगर पंचायत प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात मोहिनी स्टोर के व्यवसायी विकास नारनोलिया द्वारा कथित रूप से सड़क (Road) किनारे मिट्टी गिरा दी गई, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। Road blockaders के कारण  लोगों को आवाजाही भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बादसड़क अवरुद्ध (Road blockaders)  को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खण्डैत, अंचल अधिकारी सह बीडीओ अबिश्वर मुर्मू तथा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की मदद से सड़क पर फैली मिट्टी हटाई गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर आवागमन बहाल करा दिया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खण्डैत ने बताया कि सार्वजनिक सड़क पर मिट्टी गिराकर आवागमन बाधित करना नियमों का उल्लंघन है। सड़क से मिट्टी हटाने में हुए पूरे खर्च की वसूली संबंधित व्यवसायी से की जाएगी। इसके अलावा नगर पंचायत अधिनियम के तहत व्यवसायी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में सार्वजनिक मार्ग बाधित करने या इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पंचायत की एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सोमा खंडेल ने बताया कि एक शिकायत मिली थी कि ‘मोहिनी स्टोर्स’ के मालिक ने मुख्य सड़क पर गैर-कानूनी तरीके से मिट्टी डालकर उसे ब्लॉक कर दिया था। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और सार्वजनिक रास्ते में बाधा डालने के लिए उस व्यापारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते दखल न दिया होता, तो कुछ ही दिनों में उस सड़क पर ‘निजी संपत्ति’ का बोर्ड लग सकता था। उन्होंने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़े – AI और डिजिटल गवर्नेंस में नई बनाएगा झारखंड, दिल्ली में रोडमैप पेश करेंगे हेमंत सोरेन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से बदली श्रीमती मोती पिंगुवा की जिंदगी

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLO और BLA को सक्रिय करे कांग्रेस, SIR पर भाजपा प्रवक्ता अजय साह का तीखा हमला

पश्चिमी सिंहभूम: जयपुर गांव के ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, गांव में अब शराब भट्ठी नहीं खुलने देने का भी किया ऐलान

प्राकृतिक खेती से श्रीमती बलेमा सामड ने लिखी सफलता की नई कहानी, एक एकड़ में ₹53 हजार का शुद्ध लाभ

रूपी सोरेन के निधन पर शोक, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी को सादगी से दी जाएगी श्रद्धांजलि : जोबा माझी

लोकतंत्र की आवाज दबाकर दिल्ली को अघोषित आपातकाल में नहीं धकेल सकती केंद्र सरकार : त्रिशानु राय

Leave a Comment