Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद बमबाजी के बाद वायरल हुआ दहशत भरा पर्चा, रंगदारी और चुन-चुनकर मारने की धमकी

धनबाद बमबाजी के बाद वायरल हुआ दहशत भरा पर्चा, रंगदारी और चुन-चुनकर मारने की धमकी
---Advertisement---

धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन पर हुई बमबाजी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पर्चा वायरल हो रहा है। इस पर्चे में धनबाद में दहशत फैलाने और बड़े पैमाने पर हिंसा की धमकी दी गई है। पर्चे के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

वायरल पर्चे में दावा किया गया है कि “जिस धरती पर अमन का खून गिरा है, उसे बंजर बना देंगे।” इसके साथ ही पूरे धनबाद को “शमशान घाट” बना देने जैसी भड़काऊ और डर पैदा करने वाली धमकी दी गई है। पर्चे में यह भी कहा गया है कि “अभी संजीव का दरवाजा फाड़े हुए हैं” इसे रविवार रात सिंह मेंशन पर हुई बमबाजी की घटना से जोड़ कर देखा जा रहा है।

कारोबारियों से रंगदारी की मांग, शहर में दहशत फैलाने की साजिश

पर्चे में धनबाद के कोयला और लोहा कारोबार से जुड़े व्यापारियों से रंगदारी की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा, पर्चे में शहर के लोगों को “चुन-चुनकर मारने” की धमकी दी गई है। पर्चे के अंत में “अमन सिंह का वचन पूरा होगा” जैसे शब्द लिखे होने की बात कही जा रही है, जिससे इस पूरे मामले के पीछे किसी संगठित आपराधिक गिरोह की आशंका जताई जा रही है।

पर्चे की सत्यता की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस प्रशासन का कहना है कि वायरल हो रहे पर्चे की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पर्चा किसने जारी किया, इसका मकसद क्या है और क्या इसका संबंध सिंह मेंशन पर हुई बमबाजी से है। पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पर्चे के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

अधिकारियों के अनुसार, पर्चे में लिखी गई धमकियां गंभीर प्रकृति की हैं, इसलिए मामले को हल्के में नहीं लिया जा रहा। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि कहीं यह दहशत फैलाने के लिए अफवाह या फर्जी पर्चा तो नहीं है।

शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा, लोगों से सतर्क रहने की अपील

बमबाजी की घटना और वायरल पर्चे के बाद धनबाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है और प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने आम लोगों और कारोबारियों से अपील की है कि किसी भी तरह की धमकी, संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

Also Read- बजट 2026-27: क्या महंगा हुआ, क्या सस्ता हुआ? आम आदमी की जेब पर असर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment