कांग्रेस पार्टी ने NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन तेज़ कर दिया है। 8 जून को धनबाद में नेशनल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में NEET-UG पेपर लीक को लेकर एक बड़ा ‘युवा आक्रोश मार्च’ निकाला जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि NEET-UG पेपर लीक की घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है,और सरकार अपने विदेश यात्रा करते नहीं थक रही हैं।

धनबाद सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह और राज्य यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेशनल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में यह मार्च IIT-ISM के मुख्य गेट से रणधीर वर्मा चौक तक जाएगा।
इस कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न ज़िलों से हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह रैली युवाओं की आवाज़ को मज़बूती से उठाएगी और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग करेगी। उदयभान का 8 और 9 जून को धनबाद का दौरा भी प्रस्तावित है।उनके आने के बाद पूरा झारखंड का युवा मिलकर अब 22 लाख युवाओं के हित के लिए लड़ाई लड़ेंगे। ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने केंद्र सरकार पर जोर देते हुए कहा की केंद्र सरकार सिर्फ हवा में बात करना जानती है, इनको जनता के तकलिफो से कोई मतलब नहीं है।
इसे भी पढ़े- MP ढुलू महतो ने Dhanbad की जुड़वां बेटियों से मुलाकात: गुलदस्ते और मिठाइया की भेंट





