Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आज देशभर में मनाई जा रहा है अक्षय तृतीया, कैसे करें पूजा और क्या करें खरीदारी?

On: April 19, 2026 12:09 PM
Follow Us:
आज देशभर में मनाई जा रहा है अक्षय तृतीया, कैसे करें पूजा और क्या करें खरीदारी?
---Advertisement---

आज देशभर में आस्था और श्रद्धा के साथ अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन को काफी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्कियता है कि आज के दिनए कार्य की शुरुआत के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती। मान्यता है कि इस दिन किया गया हर कार्य और दान शुभ  होता है और उसके अच्छे परिणाम जीवनभर मिलता रहता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अक्षय तृतीया का शुभ समय 18 अप्रैल की देर रात से शुरू होकर 19 अप्रैल की रात तक रहेगी। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर तक पूजा और खरीदारी का विशेष महत्व है। हालांकि पूरे दिन को ही अति शुभ माना गया है।

add

क्यों खास है अक्षय तृतीया?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थीं। भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्म इसी दिन हुआ था। महाभारत के लेखन की शुरुआत भी आज के दिन मानी जाती है। माता अन्नपूर्णा के प्रकट होने की कथा भी इसी तिथि से जुड़ी है। इन्हीं कारणों से यह पर्व अक्षय फल देने वाला माना जाता है। धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि अक्षय तृतीया के दिन किया गया दान और जप-तप अक्षय फल देता है। गरीबों को अन्न, जल, वस्त्र और धन का दान विशेष पुण्यकारी माना गया है। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

Also Read- लोकसभा 54 वोटों से गिर गया महिला आरक्षण बिल

आज आप क्या खरीद सकते हैं
बाजारों में आज सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है। परंपरा के अनुसार इस दिन सोना-चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। हालांकि अब लोग अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार अन्य चीजें भी खरीद रहे हैं। आज के शुभ दिन पर आप सोना-चांदी के आभूषण, वाहन और प्रॉपर्टी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन और कपड़े, धार्मिक वस्तुएं खरीद सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने से संपत्ति में निरंतर वृद्धि होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment