Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

America: ट्रंप की कर कटौती योजना पर फंसा मामला, अपनी ही पार्टी के सांसदों ने जताई नाराजगी, संसद में मतदान टला

America
---Advertisement---

America के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी ही पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप की ओर से अमीरों को कर राहत देने वाली बजट योजना को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के कई सांसद नाराज हैं।

इसी कारण बुधवार को इस प्रस्ताव पर अमेरिकी संसद में होने वाला मतदान टाल दिया गया। कई कट्टरपंथी रिपब्लिकन सांसदों ने खरबों डॉलर की कर कटौती योजना को लेकर गहरी आपत्ति जताई है।

America News: डेमोक्रेट्स ने जताई कड़ी आपत्ति

हालांकि डेमोक्रेट पार्टी संसद में अल्पमत में है, फिर भी उसने ट्रंप प्रशासन की योजना पर सख्त ऐतराज जताया है। डेमोक्रेट सांसद ब्रेंडन बॉयल ने चेतावनी दी है कि कर कटौती की यह योजना सामाजिक कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं, खासकर स्वास्थ्य सेवाओं के बजट को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, डेमोक्रेट सांसद हकीम जेफ्रीज ने ट्रंप की इस रणनीति को गैर-जिम्मेदाराना और कठोर करार दिया है।

यह भी पढ़े: FIR की बौछार: बोकारो में विस्थापन आंदोलन के बाद सियासी संग्राम तेज, अब तक 6 मामले दर्ज

America News: बजट में इन प्रमुख बिंदुओं पर है जोर

ट्रंप प्रशासन बजट में अमीरों को लगभग दो खरब डॉलर की कर राहत देने की योजना बना रहा है। साथ ही इसमें अवैध प्रवास पर नियंत्रण, सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और रक्षा बजट बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है। हालांकि रिपब्लिकन पार्टी के भीतर से ही इस प्रस्ताव को लेकर मतभेद उभरने लगे हैं, जिससे ट्रंप की आर्थिक नीतियों को झटका लग सकता है।

यह भी पढ़े: राम विलास +2 उच्च विद्यालय बेरमो में लगातार हो रही है चोरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment