Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मासूम बच्ची की Muzaffarpur PMCH में इलाज के अभाव से हुई मौत

मासूम बच्ची की Muzaffarpur PMCH में इलाज के अभाव से हुई मौत
---Advertisement---
Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी में बलात्कार की शिकार हुई 9 वर्षीय मासूम दलित बच्ची की पीएमसीएच में इलाज के अभाव में मासूम बच्ची की हुई मौत से नाराज सीतामढ़ी जिला कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रकटू प्रसाद के निर्देशानुसार रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारी एनडीए सरकार मुर्दाबाद, खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करो, मंगल पांडे इस्तीफा दो का नारा लगा रहे थे। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो. शम्स शाहनवाज, बीरेंद्र राम, संजय कुमार बिररख, ताराकांत झा, संजय कुमार शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहन कुमार ने कहा कि दुष्कर्म के बाद नौ वर्षीय मासूम बच्ची का गला रेत उसकी हत्या का प्रयास किया गया। बच्ची के इलाज के लिए एसकेएमसीएच और पटना एम्स में विशेषज्ञ डॉक्टर की अनुपलब्धता थी जिसके बाद पीएमसीएच में भर्ती हेतु पांच घंटे विलंब हुआ। समय पर उचित इलाज नहीं हो पाने के कारण रविवार सुबह बच्ची की मृत्यु हो गई।
इस घटना ने बिहार की गिरती कानून व्यवस्था और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का पोल खोल कर रख दिया है। भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुके स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडे तत्काल इस्तीफा दें वरना उन्हें बर्खास्त किया जाए। मौके पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक मनीष तिवारी, वीरेंद्र कुशवाहा, लालू सदा, विवेक कुमार झा, गोविंद कुमार, सोहन प्रसाद, रंजन कुमार यादव, नवल किशोर कुमार, सुनीता देवी, हरि नारायण ठाकुर, फौजदार राम, नवल किशोर कुमार, बबीता देवी, हसमत अली अंसारी, सोहेल अंसारी, श्याम दास, राहुल कुमार साह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment