Jharkhand में जमशेदपुर के अलावा बाकी शहरो में इस समय भीषण गर्मी की चपेट बढ़ती जा रही है।शहर का तापमान लगातार 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इंसानों के साथ-साथ बेज़ुबान जानवर भी इस गर्मी से बहुत ज़्यादा परेशान हैं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए,टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के jharkhand प्रशासन ने जानवरों को राहत देने के लिए खास उपाय किए हैं। शेरों और तेंदुओं के बाड़ों में कूलर लगाए जा रहे है, ऐसे में बड़े जानवरों को दिन में दो बार ठंडे पानी से नहलाया जा रहा है, और उनके खाने-पीने में भी बदलाव किए जा रहे है ।

झुलसा देने वाली गर्मी ने आम लोगों और बेज़ुबान जानवरों, दोनों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शहर के बीचों-बीच बने टाटा ज़ू में, जानवरों को इस समय चल रही गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान से बचाने के लिए खास इंतज़ाम किए गए हैं। ज़ू प्रशासन ने बाघों, तेंदुओं, लकड़बग्घों और भालुओं जैसे बड़े जानवरों के बाड़ों में बड़े कूलर लगाए हैं, ताकि उनके रहने की जगह ठंडी बनी रहे। इसके अलावा, बाड़ों के आस-पास लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है, और अलग-अलग जगहों पर पानी भरकर तापमान को कम रखने की कोशिशें की जा रही हैं।
झारखंड में बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए लोग अपने घरो से कम निकल रहे है। दोपहर लगभग 12 बजे तक से ही लोग सड़को पर कम दिखाई दे रहे है ।
आपको बता दें गर्मी से राहत देने के लिए जानवरों के खाने-पीने में भी बदलाव किए गए हैं अब उन्हें खीरा, खरबूज़ा और पानी से भरपूर दूसरी चीज़ें खाने को दी जा रही हैं। उनके रोज़ाना के शाकाहारी चारे की मात्रा कम कर दी गई है, जबकि शरीर में पानी की कम न हो और शरीर में पानी का सही स्तर बना रहे, इसके लिए उन्हें ग्लूकोज़ वाला पानी भी दिया जा रहा है। टाटा ज़ू के डायरेक्टर का कहना है कि गर्मी की शिद्दत को देखते हुए, सभी जानवरों पर चौबीसों घंटे नज़र रखी जा रही है। कूलर, पानी और खाने-पीने में बदलाव करके, उन्हें लू से बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है, ताकि किसी भी जानवर को कोई तकलीफ़ न हो।
इसे भी पढे़-साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई : jamtara पुलिस ने पांच साइबर जालसाजों को किया गिरफ्तार





