Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Banka News: बांका में विदेशी शराब की बड़ी बरामदगी, दो तस्कर गिरफ्तार

बांका में विदेशी शराब की बड़ी बरामदगी, दो तस्कर गिरफ्तार
---Advertisement---

Banka News: बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉल पुट्टी लदे एक ट्रक से लगभग 8,000 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इस शराब की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह ट्रक अवैध रूप से झारखंड से बिहार की सीमा में शराब ले जा रहा था।

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम सिमरनजीत सिंह और रसपाल सिंह उर्फ सोनू हैं। दोनों आरोपी पटियाला, पंजाब के निवासी हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 6615 लीटर है, जिसमें 375 मिलीलीटर, 750 मिलीलीटर और 180 मिलीलीटर की पैकेट शामिल हैं।

Also Read: Dhanbad News: वासेपुर में देर रात फायरिंग से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बौंसी SDPO अर्चना कुमारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।

जानकारी मिली है कि दोनों तस्करों के खिलाफ पहले भी विदेशी शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। अब दोनों को मध्य निषेध अधिनियम के तहत बांका जेल भेज दिया गया है। इस बड़ी सफलता को बांका पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ का परिणाम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड के हक और हिसाब की लड़ाई को लेकर 26 सितंबर को लोक भवन कूच करेगी कांग्रेस

झारखंड के हक और हिसाब की लड़ाई को लेकर 26 सितंबर को लोक भवन कूच करेगी कांग्रेस

बोकारो: सूर्य सरोवर तालाब में हजारों मछलियों की रहस्यमय मौत, जहर या प्रदूषण की आशंका से बढ़ी चिंता

बोकारो: सूर्य सरोवर तालाब में हजारों मछलियों की रहस्यमय मौत, जहर या प्रदूषण की आशंका से बढ़ी चिंता

धनबाद: गैंग्स ऑफ वासेपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर के भाई समेत तीन को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद: वासेपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर के भाई समेत तीन को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, 85 मेधावी विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, 85 मेधावी विद्यार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

कुडू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर बिखरा संस्कृति का रंग, मांदर लेकर सांसद सुखदेव भगत ने किया नृत्य

कुडू में करम पर्व की पूर्व संध्या पर बिखरा संस्कृति का रंग, मांदर लेकर सांसद सुखदेव भगत ने किया नृत्य

गिरिडीह में कोयला लदे ट्रक और अभ्रक लदे 407 की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

गिरिडीह में कोयला लदे ट्रक और अभ्रक लदे 407 की आमने-सामने जोरदार टक्कर, इस सड़क हादसे में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

Leave a Comment