BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin रांची पहुंचे।राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद झारखंड का यह उनका पहला दौरा है। रांची एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोर – शोर से स्वागत किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बीजेपी कार्यलाय पहुंचे।एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कहा की झारखंड मेरा जन्मभूमी है,मेरे लिए झारखंड आने का मतलब अपने घर आना है।

कार्यक्रम के अनुसार वह जननायक कर्पूरी ठाकुर और वरिष्ठ BJP नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।नितिन नवीन अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान,पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ कई बैठकों में हिस्सा लेंगे।साथ ही उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्य कार्यालय में स्वागत समारोह के बाद,राष्ट्रीय अध्यक्ष का दिन भर का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेंगे।
बता दें कि इस दौरे के दौरान पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ एक विशेष बैठक करेंगे। इसके बाद,दोपहर में वे राज्य कोर कमेटी के सदस्यों के साथ संगठनात्मक मामलों पर चर्चा करेंगे। दिन के आखिरी कार्यक्रम के तौर पर,नितिन नवीन कार्निवल बैंक्वेट हॉल में बुद्धिजीवियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र में भाग लेंगे, जहां वे विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख नागरिकों के साथ सीधी बातचीत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा राज्य में संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीतियाँ बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस दौरे को लेकर पक्ष- विपक्ष नए- नए उम्मीद जगते दिख रहा है।भविष्य की राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीतियों के लिहाज से उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़े- राज्य कार्यालय में झारखंड BJP विधायक दल की बैठक: BJP उतारेगी राज्यसभा सीट पर अपना उम्मीदवार





