Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा (Neeraj Hazra) का जंगल में मिला शव, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल

On: July 11, 2026 5:33 PM
Follow Us:
4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा (Neeraj Hazra) का जंगल में मिला शव, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल
---Advertisement---

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भीखोडीह गांव निवासी नीरज हाजरा (Neeraj Hazra), जो बीते 4 जुलाई से लापता थे, उनका शव बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा जंगल से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह नीरज हाजरा (Neeraj Hazra) के परिजनों और ग्रामीणों ने चित्तरडीह पहाड़ी के समीप जमुआ–पचंबा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। प्रदर्शन कर रहे (Neeraj Hazra) परिजन  और ग्रामीणों ने नीरज की मौत को हत्या बताते हुए मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच, सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि नीरज की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
घटना के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी नाराजगी और तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

add

खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र और जमुआ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप दास स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते रहे और सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। पुलिस लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। इस दौरान जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता कामेश्वर पासवान भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। फिलहाल प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता जारी है।

पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

RAED ALSO – रांची नगर निगम की अहम बोर्ड (crucial board) बैठक जारी, रातू रोड का नाम बदलकर ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी पथ’ करने का प्रस्ताव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यस्तरीय संवेदीकरण सह सम्मान समारोह (felicitation ceremony) का आयोजन, डॉ. इरफान अंसारी रहे मुख्य अतिथि

राज्यस्तरीय संवेदीकरण सह सम्मान समारोह (felicitation ceremony) का आयोजन, डॉ. इरफान अंसारी रहे मुख्य अतिथि

रंगदारी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, प्रिंस खान गिरोह (Prince Khan gang) के दो आरेपी गिरफ्तार

रंगदारी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, प्रिंस खान गिरोह (Prince Khan gang) के दो आरेपी गिरफ्तार

राम मंदिर दान घोटाले को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार निशाने पर , Manikrao Thakre ने कहा- गड़बड़ियों का कोई रिपोर्ट नहींं

राम मंदिर दान घोटाले को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार निशाने पर , Manikrao Thakre ने कहा- गड़बड़ियों का कोई रिपोर्ट नहींं

जून (June) महीने में हुए अपराध और पुलिस की कार्यप्रणाली का विस्तृत आकलन,मामलों में करीब 30 प्रतिशत की कमी दर्ज

जून (June) महीने में हुए अपराध और पुलिस की कार्यप्रणाली का विस्तृत आकलन,मामलों में करीब 30 प्रतिशत की कमी दर्ज

5 सालों की भांति इस साल भी रथ यात्रा महोत्सव, धनबाद इस्कॉन (ISKCON) में रथ यात्रा का आयोजन

5 सालों की भांति इस साल भी रथ यात्रा महोत्सव, धनबाद इस्कॉन (ISKCON) में रथ यात्रा का आयोजन

रांची नगर निगम की अहम बोर्ड (crucial board) बैठक जारी, रातू रोड का नाम बदलकर 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी पथ' करने का प्रस्ताव

रांची नगर निगम की अहम बोर्ड (crucial board) बैठक जारी, रातू रोड का नाम बदलकर ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी पथ’ करने का प्रस्ताव

Leave a Comment