Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नया मोड़ बस स्टैंड से 47 किलो गांजा बरामद

On: May 11, 2026 12:40 PM
Follow Us:
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नया मोड़ बस स्टैंड से 47 किलो गांजा बरामद
---Advertisement---

बोकारो जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया मोड़ बस स्टैंड से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे का वजन करीब 47 किलो बताया जा रहा है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 से 6 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में संलिप्त तस्करों की तलाश जारी है।

add

जानकारी के अनुसार, 9 मई की शाम पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा को गुप्त सूचना मिली थी कि नया मोड़ बस स्टैंड से बस के जरिए अवैध गांजा की खेप बिहार भेजी जाने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर डीएसपी सिटी आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

छापेमारी टीम ने नया मोड़ बस स्टैंड स्थित पवनसुत बस पड़ाव परिसर में संदिग्ध अवस्था में रखे दो प्लास्टिक के बोरों की जांच की। तलाशी के दौरान दोनों बोरों से 47 पैकेट में बंद करीब 47 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार तस्कर गांजा को बस के माध्यम से बिहार भेजने की तैयारी में थे।

पुलिस ने इस मामले में बीएस सिटी थाना कांड संख्या 89/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान दो संदिग्ध तस्करों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बोकारो पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment